हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तय समय से एक दिन पहले सत्र समाप्त

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. निर्धारित समय से एक दिन पहले ही सदन की कार्यवाही समाप्त हो गई. विपक्ष के हंगामे और लगातार नारेबाजी के कारण सदन में कामकाज प्रभावित रहा.

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Vidhan Sabha News: हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. इसके साथ ही मौजूदा विधानसभा सत्र का समापन निर्धारित समय से एक दिन पहले हो गया. सदन की कार्यवाही 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी. 

बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से एक दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा है. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष केवल सत्ता पक्ष की बात सुनते हैं और विपक्ष को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जाता. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी छात्रों के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा करना चाहती थी.

ये भी पढ़ें: JPSC घोटाला: डॉ. दिलीप प्रसाद के बाद गिरफ्तार होने वाले जेपीएससी के दूसरे अध्यक्ष बने एल खियांग्ते

ये भी पढ़ें: Jharkhand Bandh Live Updates: जमशेदपुर में भी दिखा 'झारखंड बंद' का असर, सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

सदन में भारी हंगामा  

मानसून सत्र के चौथे दिन छात्र आंदोलन और विधानसभा में घेराव के दौरान हुए लाठी चार्ज को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विपक्षी विधायक वेल में घुसे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इधर विपक्ष का हंगामा देख सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में घुसे और नारेबाजी करने लगे. सदन पूरी तरह से अव्यस्थित हो गया. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो विधायकों से सीट पर वापस जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन विधायक मानने को तैयार नहीं हुए. स्पीकर ने कहा कि छात्रों की सहानूभूति को देखते हुए कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित करता हूं.

ये भी पढ़ें: बंद के समर्थन में आज सुदेश महतो बैठेंगे बापू वाटिका में बापू की प्रतिमा के समक्ष



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >