झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 22 नवंबर को, 3 दिनों तक होंगे कार्यक्रम, ये हैं अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को मनाया जायेगा. इसमें सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चयनित बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह सम्मानित किए जायेंगे. उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर तीन दिनों तक कार्यक्रम होंगे. डॉ कुमार विश्वास और उनके साथियों का काव्य पाठ होगा.

Jharkhand Assembly Foundation Day 2022: झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे. इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चयनित बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह सम्मानित किए जायेंगे. उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर तीन दिनों तक कार्यक्रम होंगे.

डॉ कुमार विश्वास और उनके साथियों का होगा काव्य पाठ

22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह होगा. सर्वश्रेष्ठ विधायक व कर्मी सम्मानित होंगे. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो द्वारा रचित पुस्तक संसदीय दायित्व के तीन वर्ष नामक पुस्तक का लोकार्पण किया जायेगा. 23 नवंबर से सांस्कृतिक समेत अन्य कार्यक्रम होंगे. विधानसभा द्वारा केंद्र-राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. डॉ कुमार विश्वास और उनके साथियों का काव्य पाठ होगा. स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी. 24 नवंबर को छात्र संसद आयोजित की जायेगी.

Also Read: जेआरडी टाटा ऑरेशन: XLRI में बिजनेस एथिक्स पर क्या बोले टाटा संस के डायरेक्टर भास्कर भट्ट

465 करोड़ से बना है नया विधानसभा भवन

रांची के धुर्वा में बना नया विधानसभा भवन 39 एकड़ में फैला हुआ है. इसका शिलान्यास 12 जून 2015 को हुआ था. तीन मंजिली इमारत के निर्माण में 465 करोड़ की लागत आयी है. यह 2019 में बनकर तैयार हुआ.

Also Read: सर्दी की दस्तक के साथ झारखंड के चांडिल डैम में सैलानियों का मन मोहने लगे मेहमान परिंदे, देखिए तस्वीरें

विनोद सिंह सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में होंगे सम्मानित

झारखंड गठन के बाद वर्ष 2001 से झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. पिछले 22 वर्षों में वर्ष 2009, 2014 व 2019 को छोड़ हर वर्ष झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इसमें हर वर्ष एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है. इस बार बगोदर से विधायक विनोद सिंह (माले) को सर्वश्रेष्ठ विधायक से सम्मानित किया जायेगा.

Also Read: झारखंड के धनबाद में हथियारों से लैस कोयला तस्कर CISF जवानों को देखते ही क्यों करने लगे फायरिंग ?

अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक

2001 विशेश्वर खां

2002 हेमलाल मुर्मू

2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह

2004 लोकनाथ महतो

2005 अन्नपूर्णा देवी

2006 राधाकृष्ण किशोर

2007 पशुपति नाथ सिंह

2008 इंदर सिंह नामधारी

2010 जनार्दन पासवान

2011 माधव लाल सिंह

2012 रघुवर दास

2013 लोबिन हेंब्रम

2015 प्रदीप यादव

2016 स्टीफन मरांडी

2017 विमला प्रधान

2018 मेनका सरदार

2020 नलिन सोरेन

2021 रामचंद्र चंद्रवंशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >