Jharkhand Assembly Election Live: झामुमो ने 7 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Jharkhand Assembly Election Live: झारखंड विधानसभा चुनाव अपने चरम सीमा पर पहुंच चुका है. इंडिया और एनडीए गठबंधन ने अपने-अपने घोषणा जारी कर दिया है. हर दिन सभी स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लग रहा है. 13 नंवबर को पहले चरण का मतदान होगा तो वहीं 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है. इस दौरान पल-पल राजनीति बदल रही है. अगर आप भी चुनाव से जुड़ी हर खबरों पर बने रहना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहें...

Live Updates
9:37 AM. 6 Nov 24 9:37 AM. 6 Nov

बीजेपी ने की चुनाव आयोग से की गढ़वा एसपी को हटाने की मांग

भाजपा ने चुनाव आयोग पहुंच कर गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय को तत्काल हटाने और चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग की. भाजपा के सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आयगो से मिला. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गढ़वा एसपी पुलिस अधिकारी की तरह नहीं, बल्कि झामुमो कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं. तरके गांव में झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर की चुनावी सभा में जब कुछ लोग विरोध कर रहे थे, तो झामुमो कार्यकर्ता बाबर ने उनकी पिटाई कर दी. जब इस बात की शिकायत लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के पास गये तो कोई कार्रवाई नहीं हुई. पूर्व में भी मिथिलेश ठाकुर के समर्थकों ने खुलेआम प्रत्याशी के समर्थन में घड़ी, साड़ी, शराब बांटा जा रहा था, तब भी इसकी शिकायत प्रशासन की की गयी थी. लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गय

9:36 AM. 6 Nov 24 9:36 AM. 6 Nov

9:29 AM. 6 Nov 24 9:29 AM. 6 Nov

झामुमो ने सात नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

झामुमो प्रदेश कार्यालय द्वारा सात पदाधिकारियों को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. इनके खिलाफ पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप है. केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार मंडल, सक्रिय सदस्य सपन मोदक, बाघमारा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, खूंटी जिला के आलोक रितेश डुंगडुंग, सिमडेगा की रोजालिया शांता कंडुलना, रांची जिला के नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरीस मिंज और झारखंड पिछड़ा मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष ललन चौधरी को पार्टी से निष्कासित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >