Ranchi News : आरजू बस में नशीला जूस पिलाकर जेवरात व लैपटॉप की चोरी

पीड़ित यात्री ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी

रांची. आरजू बस में नशीला जूस पिलाकर यात्री से जेवरात, लैपटॉप व मोबाइल की चोरी कर ली गयी. मामले में पीड़ित बस यात्री चंदन झा ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि वे बिहार के पटना जिला अंतर्गत आशियाना नगर के रहनेवाले हें. वर्तमान में रांची के बरियातू में रहते हैं. 13 अप्रैल को वे पटना से आरजू बस (जेएच-05सीके-2621) से पटना से रांची के लिए सीट संख्या बी-10 पर रवाना हुए. रात में सीट नंबर नौ वाले यात्री ने मुझे जूस पीने के लिए दिया. मना करने पर बार-बार जूस पीने का आग्रह किया. उसके आग्रह पर मैंने जूस पी लिया. इसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं. अगले दिन 14 अप्रैल की सुबह आठ बजे के करीब बस के कंडक्टर ने मेरी पत्नी आरती को फोन कर बताया कि आपके पति की हालत सही नहीं है. पत्नी ने मुझे बेहोशी की हालत में मेकन ऑफिस गेट के पास सड़क किनारे पाया. मेरे शरीर से सोने की 20 ग्राम की दो अंगुठी, सोने की 20 ग्राम की चेन, दो मोबाइल व 60 हजार रुपये के लैपटॉप की चोरी कर ली गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >