Expo Utsav: रांची एक्सपो उत्सव में हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, अब नाइट कार्निवल की तैयारी

1 / 1
Expo Utsav: रांची एक्सपो उत्सव में हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, अब नाइट कार्निवल की तैयारी
फुल स्क्रीन में देखें

Expo Utsav: रांची एक्सपो उत्सव में हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, अब नाइट कार्निवल की तैयारी

Expo Utsav 2022: रविवार को एक्स्पो में पेंटिंग काम्पिटिशन, फैंसी ड्रेस काम्पिटिशन, डांस काम्पिटिशन का आयोजन किया गया है. इस बार एक्सपो में ‘अपना घर’ को इंट्रोड्यूस किया गया है, जिसमें आपको अपने घर के लिए कुछ भी खरीदना हो, तो आप बेहिचक यहां आयें.

Expo Utsav 2022: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे पांच दिवसीय एक्सपो उत्सव 2022 में शनिवार को लगों की भारी भीड़ उमड़ी. स्कूली बच्चों को भी एक्सपो का भ्रमण करवाया गया. इस दौरान बच्चों ने यहां अम्यूजमेंट पार्क में ‘फनगोला’ का आनंद लिया.

सुबह में डीएवी नंदराज स्कूल के बच्चे यहां पहुंचे. उन्हें एक्सपो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. एक्सपो में हर दिन कुछ न कुछ इवेंट हो रहे हैं. एक्सपो ट्रेजर हंट उनमें से एक रहा. टीम ‘राइडर्स’ ने ‘एक्सपो ट्रेजर हंट’ का खिताब अपने नाम किया.

शनिवार को हेल्दी बेबी एंड मॉम शो का आयोजन किया गया. इसमें कोमल अरोड़ा ने बेस्ट मॉम का खिताब जीता. तीन श्रेणी में आयोजित हेल्दी बेबी शो में 0–1 वर्ष के आयु वर्ग में हृदय अग्रवाल ने प्रथम, वेदांश ने द्वितीय और रेयांश सेनगुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया.

एक से दो साल की उम्र की श्रेणी में ग्रेविट जैन को प्रथम स्थान मिला. शानवी दूसरे और विहाना तीसरे स्थान पर रहीं. दो से तीन साल के आयु वर्ग में इशिता अव्वल आयी. द्विसिता दूसरे और आयांश तीसरे स्थान पर रही. शनिवार को ही वॉयस ऑफ एक्सपो भी होना है. इतना ही नहीं, मिडनाइट कार्निवल भी होगा.

रविवार को एक्सपो में पेंटिंग काम्पिटिशन, फैंसी ड्रेस काम्पिटिशन, डांस काम्पिटिशन का आयोजन किया गया है. इस बार एक्सपो में ‘अपना घर’ को इंट्रोड्यूस किया गया है, जिसमें आपको अपने घर के लिए कुछ भी खरीदना हो, तो आप बेहिचक यहां आयें. आपको सब कुछ मिल जायेगा.

‘अपना घर’ में शहर के कई महसूर रियल इस्टेट डीलर्स के भी स्टॉल लगे हैं, जहां आप अपना मनपसंद घर भी बुक करवा सकते हैं. इतना ही नहीं, एक्सपो में फर्नीचर जोन भी है, जहां आपको अपने घर के लिए सस्ता से सस्ता और अच्छे से अच्छा फर्नीचर कम से कम कीमत में मिल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >