JCECEB ने मांगा यूजी नीट के सफल अभ्यर्थियों से आवेदन, जानें कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) ने राज्य के यूजी नीट सफल 15154 अभ्यर्थियों से काउंसेलिंग के लिए आवेदन मांगा है. अभ्यर्थी 14 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) ने राज्य के यूजी नीट सफल 15154 अभ्यर्थियों से राज्य स्तरीय मेडिकल काउंसेलिंग के लिए आवेदन मांगा है. अभ्यर्थी वेबसाइट http://jceceb.jharkhand.gov.on से राज्य स्तरीय मेडिकल सीट (85%) पर शुक्रवार 14 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन के क्रम में हुई गलतियों में सुधार के लिए 15 और 16 सितंबर तक करेक्शन विंडो खोला जायेगा.

इसके बाद 17 अक्तूबर को राज्य मेधा सूची जारी होगी. इसमें चिह्नित अभ्यर्थी पहले चरण की मेडिकल काउंसेलिंग में शामिल हो सकेंगे. च्वाइस फिलिंग से पूर्व पर्षद राज्य के मेडिकल कॉलेजों में मौजूद एमबीबीएस, बीडीएस और होम्योपैथी सीटों की जानकारी सीट मैट्रिक्स के जरिये देगी.

पर्षद ने बताया कि सप्ताह के अंत तक स्वास्थ्य विभाग (सत्र 2022-23) के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स उपलब्ध करा दिया जायेगा. इससे विद्यार्थियों को काउंसेलिंग में च्वाइस फिलिंग करने में सहयोग मिलेगा. राज्य स्तरीय मेडिकल सीटों पर च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) के पहले चरण की मेडिकल काउंसेलिंग के बाद शुरू होगी.

बीते वर्ष 1058 सीटों पर हुई थी काउंसेलिंग

2021-22 में 85% राज्य कोटा के अंतर्गत कुल 1058 सीटों पर मेडिकल काउंसेलिंग की प्रक्रिया पूरी की गयी थी. राज्य के आठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल सीटें 646 व राज्य के चार मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की कुल 307 सीटें थी. इसके अलावा राज्य के दो मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस की 105 सीटें थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >