Ranchi news : जेबीवीएनएल को सरकार से मिला 900 करोड़

डीवीसी, एनटीपीसी को भुगतान किया

रांची. राज्य सरकार ने बिजली बकाया मद में 900 करोड़ रुपये झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) को दिया है. इस राशि से जेबीवीएनएल ने डीवीसी-एनटीपीसी जैसी कंपनियों का भुगतान किया है. इन कंपनियों से जेबीवीएनएल बिजली खरीद कर आपूर्ति करता है. बताया गया कि एनटीपीसी को 325 करोड़, डीवीसी को 150 करोड़, पीटीसी एक्सचेंज को 200 करोड़, टीवीएनएल को 20 करोड़, पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) को पुराना बकाया 62 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. बताया गया कि पीवीयूएनएल गठन के समय पतरातू प्लांट से जो बिजली ली गयी थी, उसका बकाया 62 करोड़ रुपये था. जिसका भुगतान किया गया. वहीं एनएचपीसी को एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >