8.40 करोड़ से होगा जयपाल सिंह स्टेडियम का सौंदर्यीकरण

कचहरी स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम का सौंदर्यीकरण रांची नगर निगम 8.40 करोड़ रुपये की लागत से करायेगा. सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है.

रांची : कचहरी स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम का सौंदर्यीकरण रांची नगर निगम 8.40 करोड़ रुपये की लागत से करायेगा. सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है. प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगते ही निगम स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत करेगा.

निगम के अभियंताओं की मानें तो यहां खेल का मैदान बनाया जायेगा. साथ ही मैदान के किनारे पाथ वे व मैदान में बैठकर मैच देखने के लिए गैलरी का निर्माण कराया जायेगा. मिट्टी का पहाड़ खड़ा हो गया मैदान में जयपाल सिंह स्टेडियम में अभी मैदान में मिट्टी भरा है. वेंडर मार्केट के निर्माण के समय यहां खुदाई की गयी थी.

इस दौरान यहां से निकली सारी मिट्टी को इस मैदान पर ही रख दिया गया. इस कारण अब इस मैदान में टहलने के लिए भी जगह नहीं बची है. हर और केवल मिट्टी का ढेर व पत्थर बिखरा पड़ा है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >