JAC मैट्रिक इंटर मॉडल प्रश्न पत्र कब होगा जारी, बड़ी जानकारी आयी सामने

जैक ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. छह फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी. 26 फरवरी तक मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

रांची : जैक बोर्ड से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, JCERT ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मॉडल सेट प्रश्न पत्र तैयार कर इसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार मॉडल सेट प्रश्न पत्र दिसंबर में जारी कर दिया जाएगा. प्रश्न पत्र का पैटर्न पूरी तरह मुख्य परीक्षा के तर्ज पर ही होगा.

ज्ञात हो कि जैक ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. छह फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी. 26 फरवरी तक मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक होगा. एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2024 से जैक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा.

Also Read: अब एक पंजीयन से झारखंड में कहीं भी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा दे सकेंगे विद्यार्थी, JAC ने लिये कई बड़े फैसले

पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा

बता दें कि पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी. सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 तक परीक्षा होगी. दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी. ये परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम के 5:20 बजे तक चलेगी. 26 फरवरी तक ये परीक्षाएं चलेंगी. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है. वहीं 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा.

मॉडल सेट प्रश्न पत्र को सॉल्व करना क्यों है जरूरी

जैक बोर्ड की आगामी वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को मॉडल सेट प्रश्न पत्र को सॉल्व जरूरी है. क्योंकि इससे एग्जाम की पैटर्न को समझने में आसानी होती है. साथ ही साथ इस मॉडल सेट के जरिये अपनी तैयारियों को परखने का मौका होता है. बता दें कि मॉडल प्रश्न पत्र को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार कराया जाता है. जिससे डायरेक्ट बहुत सारे प्रश्न आपके एग्जाम में पूछे जाते हैं. इससे परीक्षा में बेहतर अंक लाने में मदद मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >