Ranchi news : रांची सहित कई जगहों पर आज हो सकती है भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड में दिख रहा है. राजधानी में रविवार की दोपहर कई हिस्सों में बारिश हुई.

रांची. झारखंड में मॉनसून का टर्फ राजस्थान, उत्तर प्रदेश व बिहार होते हुए रांची से गुजर रहा है. बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड में दिख रहा है. राजधानी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. अगले दो-तीन दिनों तक इसका असर रहने का अनुमान है.

येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि सोमवार को भी राजधानी सहित कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

साहिबगंज में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में हुई. साहिबगंज के बोरियो ब्लॉक में 95 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं, हजारीबाग में 86, लातेहार में 71, बालूमाथ में 70 व रांची में करीब 20 मिमी के आसपास बारिश हुई. राजधानी में रविवार की दोपहर कई हिस्सों में दो घंटे से अधिक समय तक जबरदस्त बारिश हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >