IRCTC Latest Update: हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस पर आया ताजा अपडेट, राजगांगपुर नहीं हटिया से ही खुलेगी ट्रेन

Jharkhand News/IRCTC Latest Update|कई ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा था और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया था. झारखंड की राजधानी रांची के हटिया स्टेशन से हर दिन चलने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ राजगांगपुर स्टेशन से करने का निर्णय रेलवे की ओर से लिया गया था.

Jharkhand News/IRCTC Latest Update: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत पड़ने वाले ओडिशा के कलुंगा स्टेशन पर चल रहा जनआंदोलन खत्म हो गया है. इसके साथ ही हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य होने की ओर है. कई ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा था और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया था. झारखंड की राजधानी रांची के हटिया स्टेशन से हर दिन चलने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ राजगांगपुर स्टेशन से करने का निर्णय रेलवे की ओर से लिया गया था.

ओडिशा के कलुंगा स्टेशन पर सुबह से चल रहा था आंदोलन

अब जबकि ओडिशा के कलुंगा स्टेशन पर आंदोलनरत लोगों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है, तो इस ट्रेन को हटिया से चलाने का फैसला दक्षिण पूर्व रेलवे ने किया है. हालांकि, इस ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने रविवार को बताया कि ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन करके अब इसका सामान्य परिचालन होगा. रविवार सुबह से ही कलुंगा स्टेशन पर लोग रेल पटरी पर बैठ गये थे और ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया था.

Also Read: Indian Railways: हटिया से नहीं खुलेगी तपस्विनी एक्सप्रेस, संबलपुर-बनारस एक्स का समय बदला, जानें क्यों?

7 घंटे विलंब से हटिया से रवाना होगी तपस्विनी एक्सप्रेस

जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि कलुंगा स्टेशन पर रेल पटरी पर चल रहे जनआंदोलन को वापस ले लिया गया है. इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 30 अप्रैल 2023, जिसे राजगांगपुर स्टेशन से आंशिक प्रारंभ किया जा रहा था, अब हटिया स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय शाम 4 बजे की जगह 7 घंटे विलंब से यानी रात के 11 बजे हटिया स्टेशन से पुरी के लिए प्रस्थान करेगी.

Also Read: Indian Railways: हटिया-गोरखपुर-हटिया का समय बदला, हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन रात 10:30 बजे खुलेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >