399 सैंपल की हुई जांच, दो पॉजिटिव

399 सैंपल की हुई जांच, दो पॉजिटिव झारखंड में दो मई को कुल 399 सैंपल की जांच हुई है. इसमें दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

रांची : 399 सैंपल की हुई जांच, दो पॉजिटिव झारखंड में दो मई को कुल 399 सैंपल की जांच हुई है. इसमें दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं. दोनों देवघर के हैं. रांची के इटकी आरोग्यशाला में शनिवार को 190 सैंपल की जांच हुई. सारे निगेटिव निकले हैं. एमजीएम जमशेदपुर में 91 सैंपल की जांच में सभी निगेटिव निकले हैं. पीएमसीएच धनबाद में 118 सैंपल की जांच हुई, जिसमें दो पॉजिटिव निकले हैं. यह आंकड़ा दो मई रात आठ बजे तक का है. स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कि सारे लैब में जांच जारी है. रात में भी जांच होती रहती है. जिसकी रिपोर्ट अगले दिन जारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >