Cricket : लोहरदगा ने गुमला को 146 रनों से किया पराजित

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट

सुमित उरांव ने लगायी हैट्रिक

संवाददाता, दुमका

एटीम क्रिकेट स्टेडियम में राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को लोहरदगा ने गुमला को 146 रनों से हराया. गुमला के कप्तान यमुना कुमार झा ने टॉस जीता. पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. लोहरदगा की टीम 34.01 ओवर में 208 रन बना कर आउट हो गयी. कप्तान रोनित आर्यन ने 59 रन, जबकि सुमित उरांव ने 30 रन बनाये. गुमला के अभिषेक कुमार चौधरी ने 55 रन देकर चार विकेट लिये. गौरव कुमार और अभय कुमार हर्ष को दो-दो विकेट मिले. जवाब में गुमला की पूरी टीम 21.3 ओवर में 62 रन पर सिमट गयी. कप्तान यमुना कुमार झा के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. लोहरदगा के सुमित उरांव ने आठ रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा, जिसमें हैट्रिक विकेट भी थे. आदित्य कुमार झा ने 17 रन देकर तीन विकेट लिये. तुषार मुदगल को भी दो सफलता प्राप्त हुई. सुमित उरांव को अमित रंगराजन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >