Cricket : रांची की लगातार तीसरी जीत, हजारीबाग को 23 रन से हराया
हजारीबाग को 23 रन से हराया
By Prabhat Khabar News Desk |
January 30, 2025 12:31 AM
रांची.
रांची ने धनबाद में खेले जा रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 एलीट ग्रुप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. बुधवार को खेले गये मैच में रांची ने हजारीबाग को 23 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने सात विकेट पर 303 रन बनाये. रांची की ओर से विशाल पांडेय ने 110 रन की शतकीय पारी खेली. यश ने 57 और अनमोल राज ने नाबाद 42 रन बनाये. हजारीबाग की ओर से अश्वनी ने तीन और राहुल ने दो विकेट लिये. जवाब में हजारीबाग की टीम 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 280 रन ही बना पायी. प्रभात कुमार ने 129 रन और कुमार आर्यन ने 103 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. रांची के लिए विवेक और अनमोल राज ने चार-चार विकेट लिये. अनमोल राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
January 12, 2026 8:43 PM
January 12, 2026 8:41 PM
January 12, 2026 8:34 PM
January 12, 2026 8:29 PM
January 12, 2026 8:11 PM
January 12, 2026 7:47 PM
January 12, 2026 12:50 AM
January 12, 2026 12:48 AM
January 12, 2026 12:20 AM
January 12, 2026 12:16 AM
