रांची. शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को हेहल स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में बैठक की गयी. इस दौरान स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव और अनुमंडल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों की जानकारी ली. साथ ही ऐसे बूथों पर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को लाने का निर्देश दिया. डीडीसी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों की यह जिम्मेदारी है कि मतदाताओं को कैसे जागरूक कर बूथ तक लाया जाये. लोगों से सपरिवार मतदान करने की अपील करें और उनसे रिश्तेदारों और दोस्तों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने को कहें. एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को लोकतंत्र के निर्माण में वोट के महत्व की जानकारी दें.
कम मतदान वाले बूथों पर वोटरों को लाने का निर्देश

Birsa Munda
Copied link
शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को हेहल स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में बैठक की गयी.