रांची. एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने रांची विधानसभा क्षेत्र के वैसे 21 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें पिछले लोकसभा चुनाव में कम मतदान हुआ था. बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को एसडीओ ने निर्देश दिया कि गहन सर्वेक्षण कर छूट गये लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ें. बताया गया कि नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है, इसकी जानकारी लोगों को दें. नगर निगम कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. जिससे मतदाता बड़ी संख्या में वोट देने के लिए विभिन्न बूथों पर आयें और मतदान का प्रतिशत बढ़ सके. सबसे सक्रिय होकर चुनाव अभियान में हिस्सा लेने की अपील की. निरीक्षण में बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे.
एसडीओ ने कम मतदान वाले 21 केंद्रों का किया निरीक्षण

एसडीओ ने कम मतदान वाले 21 केंद्रों का किया निरीक्षण
Copied link
एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने रांची विधानसभा क्षेत्र के वैसे 21 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें पिछले लोकसभा चुनाव में कम मतदान हुआ था.