Indian Railways News: चक्रधरपुर में रेलवे का ब्लॉक, झारखंड से चलने वाली इतनी ट्रेनें होंगी प्रभावित

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में भारतीय रेलवे ने विकास कार्यों की वजह से ब्लॉक लेने का फैसला किया है. इसलिए कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. झारखंड से चलने वाली कौन सी ट्रेन रद्द हो गई है और कौन सी ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी, यहां देखें.

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों की वजह से भारतीय रेलवे ब्लॉक लेगा. इसकी वजह से झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, तो कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया गया. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी निशांत कुमार ने शनिवार (18 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को 2 ट्रेनें रद्द रहेंगी. 22 जनवरी को भी 1 ट्रेन को रद्द करने का फैसला किया गया है. आनंद विहार टर्मिनल – पुरी एक्सप्रेस ट्रेन 19 जनवरी 2025 को आनंद विहार टर्मिनल से अपने तय समय से विलंब से खुलेगी. वहीं, रांची – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 23 जनवरी को बदले मार्ग से चलेगी.

कौन सी ट्रेन, किस दिन रहेगी रद्द, यहां देखें

  • 18601/ 18602 टाटानगर – हटिया – टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 19 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.
  • 58023/58024 टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 19 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.
  • 58023/58024 टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 22 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

इस ट्रेन के प्रस्थान समय में किया गया है बदलाव

  • 18428 आनंद विहार टर्मिनल – पुरी एक्सप्रेस ट्रेन 19 जनवरी 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे 15 मिनट विलंब से आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस ट्रेन के मार्ग में किया गया है परिवर्तन

  • 22892 रांची – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 23 जनवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – टाटानागर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला – राजाबेड़ा – जमुनियाटांड़ – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर होकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें

18 जनवरी 2025 को Petrol में कहां लगी ‘आग’, कहां आई नरमी, आपके जिले में क्या है 1 लीटर पेट्रोल का भाव

18 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14 किलो का गैस सिलेंडर, यहां देख लें दाम

झामुमो ने जारी की पलामू, गोड्डा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां की संयोजक मंडली की लिस्ट, यहां देखें

Smart Meter: झारखंड के सभी घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जानें क्या होंगे इसके फायदे

रांची से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत इतनी ट्रेनें देर से चलेंगी, कैंसल ट्रेनों की लिस्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >