NEET 2026: नीट स्टूडेंट की बल्ले-बल्ले, 21 जून को दौड़ेगी राउरकेला-टाटा एग्जाम स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइमिंग

Indian Railways News: नीट 2026 परीक्षा के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल 21 जून को राउरकेला-टाटानगर एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाएगा. टाटा-बिलासपुर समेत 4 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच जुड़े हैं.

जमशेदपुर से सुशील महतो की रिपोर्ट

Indian Railways News, जमशेदपुर: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET-2026) में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं और उनके साथ जाने वाले माता-पिता की यात्रा को आसान, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा आगामी 21 जून 2026 को ओडिशा के राउरकेला और झारखंड के टाटानगर (जमशेदपुर) के बीच एक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन को ‘राउरकेला-टाटा परीक्षा स्पेशल’ नाम दिया गया है, जिससे परीक्षा के दिन स्टेशनों और ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़-भाड़ और अफरा-तफरी से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

सुबह 5:10 बजे खुलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार, यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 जून की अलसुबह राउरकेला स्टेशन से 5:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी सुबह 9:20 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी. यानी परीक्षा शुरू होने से काफी पहले छात्र अपने सेंटरों वाले शहर तक आराम से पहुंच सकेंगे. परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने तय किया है कि यह विशेष ट्रेन राउरकेला से टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों और हॉल्टों (Halts) पर रुकेगी, ताकि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के बच्चे भी अपने नजदीकी स्टेशन से इस ट्रेन को पकड़ सकें.

Also Read: राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद लातेहार पहुंचे बैजनाथ राम, बोले- झारखंड का विकास ही मेरी प्राथमिकता

टाटानगर की 4 एक्सप्रेस ट्रेनों में लगे अतिरिक्त जनरल कोच

नीट परीक्षा के दौरान स्टेशनों पर उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ और सीटों की मारामारी को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने एक और बड़ा फैसला लिया है. टाटानगर से बिलासपुर और टाटानगर से इतवारी के बीच चलने वाली 4 महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों में तीन दिनों के लिए 2-2 अतिरिक्त अस्थायी सामान्य (General) कोच जोड़ने की सुविधा दी गई है. इससे जनरल बोगी में सफर करने वाले आम यात्रियों और छात्रों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी.

इतने दिनों तक मिलेगी एक्स्ट्रा कोच की सुविधा (Train List)

यात्री और परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार नीचे दी गई सूची को देखकर अपनी यात्रा का प्लान बना सकते हैं:

  • ट्रेन नंबर 18109 (टाटा-इतवारी एक्सप्रेस): इस ट्रेन में 19 जून से 21 जून 2026 तक 2 अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़े गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 18110 (इतवारी-टाटा एक्सप्रेस): वापसी के सफर के लिए इस गाड़ी में 21 जून से 23 जून 2026 तक 2 अतिरिक्त सामान्य कोच उपलब्ध रहेंगे.
  • ट्रेन नंबर 18113 (टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस): इस ट्रेन में भी 19 जून से 21 जून 2026 तक यात्रियों की सहूलियत के लिए 2 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 18114 (बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस): बिलासपुर से टाटा आने वाली इस ट्रेन में 20 जून से 22 जून 2026 तक 2 अतिरिक्त सामान्य कोच की सेवा मिलेगी.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन एक्स्ट्रा कोचों और स्पेशल ट्रेन के संचालन से नीट के अभ्यर्थियों को समय पर और बिना किसी मानसिक तनाव के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी.

Also Read: पवित्र धाम में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का चाबुक: रजरप्पा म‍ंदिर के आस-पास मारी रेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >