होली में जाना चाहते हैं रांची से बिहार तो रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें समय और तारीख

होली के त्योहार में भीड़ बढ़ जाने से यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी होती है, इसे देखते हुए रांची से बिहार के पूर्णियां के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन शुरु की है.

रांची : अगर आप होली में रांची से अपने घर बिहार के पूर्णिया जाना चाहते हैं तो रेलवे ने आपके लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है. ये निर्णय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया है. इससे उन यात्रियों को सहूलियत होगी जिनका टिकट कन्फर्म टिकट नहीं हो पाया है. इसके लिए ट्रेन संख्या 08849/08850 23 मार्च को शनिवार के दिन पूर्णियां के लिए रवाना होगी. इसका परिचालन सिर्फ एक दिन के लिए ही होगा.

क्या है टाइम टेबल

यह ट्रेन शनिवार को सुबह 05:30 बजे रांची पहुंचेगी. इसके बाद वहां से मुरी के लिए प्रस्थान करेगी. इसके बाद सुबह 06:32 यह ट्रेन छूटेगी. फिर बोकारो 07:40 बजे, धनबाद 09:45 बजे, जसीडीह, 12:40, बरौनी 16:15 बजे एवं 21:00 बजे पूर्णियां पहुंचेगी.

वापसी के वक्त यह ट्रेन शनिवार रात 23:55 बजे पूर्णियां से छूटेगी. इसके बाद बरौनी 03:20 बजे, जसीडीह 06:28 बजे, धनबाद 09:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी 10:40 बजे, मुरी 11:45 बजे और रांची रविवार 14:25 बजे पहुंचेगी. बता दें कि इस ट्रेन में एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 08 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 एवं वाताअनुकूलित 3-टीयर के 02 समेत कुल 21 कोच होंगे.

झारखंड से चल रही है कई स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा एवं होली फेस्टिवल के अवसर रेलवे ने रांची से कटिहार और यूपी के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है. जिससे होली के दौरान यात्रियों को अपना गृह जिला जाने में काफी सहूलियत होगी. इसके अलावा सिकंदराबाद-संतरागाछी-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद-शालीमार-सिकंदराबाद, चेन्नई एग्मोर-संतरागाछी-चेन्नई एग्मोर व सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >