रांची से दिल्ली के लिए नहीं मिल रहा टिकट तो टेंशन न लें, शुक्रवार से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Indian Railways News: भारतीय रेलवे रांची से दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलायेगी. इसके लिए पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. हर शुक्रवार को यह ट्रेन रात 11:55 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी.

रांची : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई सौगात दी है. अब रांची और नई दिल्ली के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन (02877/02878) का परिचालन शुरू किया गया है. इस ट्रेन का संचालन हर शुक्रवार को रात 11:55 बजे रांची से शुरू होगा. इसके बाद यह मुरी, बरकाकाना, गढ़वा रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज और कानपुर होते हुए रविवार की सुबह 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन 29 जून तक कुल 13 ट्रिप करेगी. इसके बाद उसी दिन सुबह 4 बजे रविवार की सुबह खुलेगी, फिर सोमवार सुबह 5 बजे राजधानी पहुंचेगी. इस समर स्पेशल ट्रेन में 18 वातानुकूलित 3-टियर इकोनॉमी कोच होंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

रांची से गुजरने वाली चार ट्रेनें रद्द

इसके अलावा, रांची से गुजरने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. पूर्व तट रेलवे के खुदा रोड मंडल के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से भुवनेश्वर-आनंदविहार टर्मिनल (22805) एक्सप्रेस 12 और 19 अप्रैल को तो वहीं आनंदविहार टर्मिनल-भुवनेश्वर (22806) एक्सप्रेस 14 और 21 अप्रैल को रद्द रहेंगी.

Also Read: अबुआ आवास योजना के लाभुक घर बैठे कर लें ये काम, दोबारा नहीं होंगे परेशान

कोलकाता-आजमेर समर स्पेशल ट्रेन भी शुरू

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को देखते हुए कोलकाता-सांतरागाछी-आजमेर समर स्पेशल ट्रेन (08611/08612) की भी शुरुआत की गई है . यह ट्रेन सांतरागाछी से हर सोमवार को शाम 7:55 बजे खुलेगी और मुरी, रांची, लोहरदगा होते हुए अजमेर के लिए जाएगी. वहीं, अजमेर से सांतरागाछी के लिए यह ट्रेन हर गुरुवार को रात 11:40 बजे खुलेगी और शनिवार को दिन में 2:30 बजे सातरागाछी पहुंचेगी. इस ट्रेन में एसएलआर के 02, सामान्य श्रेणी के 04, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 12 और वातानुकूलित 3-टियर के 02 कोच होंगे.

इनपुट : लीजा बाखला

Also Read: ऐसा हुआ तो झारखंड सरकार किसानों को देगी 4 हजार रुपये, केवल ये लोग ही ले सकेंगे लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >