Indian Railways News: यात्रीगण ध्यान दें! रांची से दिल्ली जाने वाली ये एक्सप्रेस ट्रेन हुई रद्द, जानें वजह

Indian Railways News: ट्रेन संख्या 12873 को हटिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. वहीं, 12874 आनंदविहर टर्मिनल-हटिया को भी रद्द रखा गया है.

रांची : जाड़े में अक्सर कोहरे के कारण कोई न कोई ट्रेन अक्सर रद्द हो जाती है या फिर देर से चलती है. ऐसे में अगर आप भी किसी काम ठंड के मौसम में दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो आपको जरूर कौन कौन ट्रेन चल रही है इसका पता लगा लेना चाहिए. ऐसा इसलिए क्यों कि रेलवे ने कोहरे को देखते हुए हटिया-आनंदविहार ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की है.

Also Read: Indian Railways: जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से कौन-सी ट्रेन कितने बजे किस प्लेटफॉर्म से खुलेगी, यहां देखें लिस्ट

क्या कहा है रांची रेल मंडल के डीसीएम ने

रांची रेल मंडल के डीसीएम ने इस संबंध में कहा कि ठंड के मौसम में अक्सर कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में दिक्कतें आती हैं. जिसे देखते हुए रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. जिसमें खास तौर से हटिया- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस शामिल हैं. अभी फिलहाल इसी ट्रेन को रद्द रखने का फैसला लिया गया है.

कब से कब तक रहेगी रद्द

ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंदविहर टर्मिनल (त्रि-साप्ताहिक) ट्रेन 02 दिसंबर से 09 जनवरी 2025 तक हटिया से रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 12874 आनंदविहर टर्मिनल-हटिया (त्रि साप्ताहिक) ट्रेन 03 दिसंबर से 10 जनवरी 2025 तक आनंदविहार से रद्द रहेगी.

चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर स्टेशन पर विकास काम चल रहा है. इस वजह से रेलवे ने विभिन्न पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को 28 सितंबर तक रद्द करने का फैसला लिया है. जबकि 06 एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और 04 को शॉट टर्मिनेशन किया गया है. इसमें टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस, हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस शामिल है.

Also Read: टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू, जानें कितना है किराया और टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >