Indian Railways: रांची व हटिया से खुलने वाली 3 ट्रेनों का समय बदला, एक का झालिदा स्टेशन पर बढ़ा ठहराव

रांची और हटिया से खुलने वाली तीन ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. मौर्य एक्सप्रेस आज अपने नियत समय से तीन घंटे देर से खुलेगी, जबकि हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 8 जून को और गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 11 जून को अपने तय समय से ढाई घंटे और 1 घंटे देर से खुलेगी.

झारखंड की राजधानी रांची स्थित दो स्टेशनों रांची एवं हटिया से खुलने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है, जबकि एक ट्रेन के झालिदा स्टेशन पर ठहराव की अवधि में वृद्धि की गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस, गोड्डा–रांची एक्सप्रेस के समय में अलग-अलग तारीखों पर बदलाव किया गया है. वहीं, हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन के झालिदा स्टेशन पर ठङराव की अवधि में वृद्धि कर दी गयी है.

गोड्डा से 1 घंटे देर से खुलेगी गोड्डा-रांची एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, 18604 गोड्डा–रांची एक्सप्रेस ट्रेन 11 जून 2023 को अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देर से गोड्डा से खुलेगी. बताया गया है कि मालदा रेल मंडल के बरियारपुर–रतनपुर रेल खंड के अंतर्गत विकास कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा, जिसकी वजह से ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है.

ट्रैफिक व पावर ब्लॉक की वजह से ट्रेन देर से खुलेगी

वहीं, आद्रा रेल मंडल के कोटशिला–बरबेंदा रेल खंड के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इसकी वजह से 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 8 जून को अपने नियत समय से ढाई घंटे देर से खुलेगी. इसका प्रस्थान समय 09:20 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 8 जून को 11:50 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

झालिदा स्टेशन पर ठहराव अवधि में वृद्धि

यात्रियों की सुविधा के लिए 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन के झालिदा स्टेशन पर ठहराव अवधि में वृद्धि कर दी गयी है. 9 जून 2023 से इस ट्रेन का झालिदा स्टेशन पर 1 मिनट की बजाय 5 मिनट का ठहराव होगा. ठहराव में वृद्धि से स्थानीय व्यवसायी अपने समान की पार्सल बुकिंग आराम से कर पायेंगे. इस ट्रेन का झालिदा स्टेशन पर आगमन 11:29 बजे एवं प्रस्थान 11:34 बजे होगा. अन्य स्टेशनों पर इस ट्रेन की समय सारणी में कोई बदलाव नहीं होगा.

Also Read: Indian Railways: पुनदाग स्टेशन पर एक मिनट के लिए होगा 19 ट्रेनों का ठहराव, देखें पूरी लिस्ट

मौर्य एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में परिवर्तन|Rescheduling of Train

इससे पहले, 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन कर दिया गया. 7 जून 2023 को यह ट्रेन अपने तय समय से 3 घंटे के विलंब से रात को 7:50 बजे हटिया से गोरखपुर के लिए खुलेगी. हालांकि, इस ट्रेन को रीशेड्यूल किये जाने के कारणों के बारे में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >