Karate : कराटे के पदक विजेताओं का हुआ स्वागत

सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 18वीं इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों का रांची पहुंचने पर स्वागत किया गया.

रांची. सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 18वीं इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों का रांची पहुंचने पर स्वागत किया गया. चैंपियनशिप में रांची के आदित्य राज, विवेक धान, शिवम सिंह, अमरजीत मुंडा, अभिनव स्वरूपा, जयस राज ने स्वर्ण, रिया कुमारी, आकाश मुंडा, बृष्टि केरकेट्टा, मारिया लवलीन खेस ने रजत, जबकि निशु टोपनो, अनंत हस्सा, सुशील नाग, अस्मिता नौरंगी, फुलमनी पूर्ति, अरिशाल होरो और पीहू लकड़ा ने कांस्य पदक जीता. सभी सफल कराटेकारों को कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांसी भरत शर्मा और महासचिव संजीव जांगड़ा ने पुरस्कृत किया. सभी खिलाड़ियों के रांची पहुंचने पर शिहान सुनील किस्पोट्टा, हेजाज असदक, अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, दीपा विनीता लिंडा, प्रतिभा तिग्गा, आरती टोप्पो, दीपशिखा तिग्गा ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >