झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर अभद्र टिप्पणी, ऑनलाइन शिकायत दर्ज

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के फेसबुक पेज पर सचिन नामक व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी के मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज हुई है. ऑनलाइन शिकायत BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने करायी है. उन्होंने झारखंड पुलिस से अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के फेसबुक पेज पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की गयी है. इस मामले को लेकर झारखंड BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बुधवार (17 मार्च, 2021) को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी है.

BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के फेसबुक पेज पर सचिन नामक व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी के मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज हुई है. ऑनलाइन शिकायत BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने करायी है. उन्होंने झारखंड पुलिस से अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

BJP प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपने आवेदन में लिखा है कि सचिन ने बाबूलाल मरांडी के फेसबुक पेज पर निम्न स्तरीय और अभद्र टिप्पणी करके राज्य की लाखों जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को आहत किया है. उन्होंने झारखंड पुलिस से सचिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही अपने आवेदन में टिप्पणी की स्क्रीनशॉट को भी अटैच किया है.

Also Read: घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर पहने वर्ना होगी कार्रवाई, झारखंड में 18 मार्च से चलेगा मास्क चेकिंग अभियान

श्री शाहदेव ने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस राज्य में अब कोई सुरक्षित नहीं है. कभी किसी की हत्या होती है, तो कभी साइबर ठगी. अब तो नेताओं के फेसबुक पेज पर अश्लील टिप्पणी भी की जा रही है. राज्य में एक नयी प्रवृत्ति दिख रही है.

उन्होंने कहा कि BJP नेताओं के ट्विटर और फेसबुक अकॉउंट पर गिरोह के द्वारा अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करके उन्हें हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन, राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता ऐसी चीजों से कभी विचलित नहीं होते हैं और अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष हमेशा जारी रहेगा.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >