60 बोगियों में बनेंगे 540 आइसोलेशन बेड

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रांची रेल डिवीजन में ट्रेनों के डिब्बों में आइसोलेशन बेड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

रांची : कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रांची रेल डिवीजन में ट्रेनों के डिब्बों में आइसोलेशन बेड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने सभी जोन के जीएम को पत्र लिखकर ट्रेन की बोगियों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने को कहा है. दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने रांची रेल डिवीजन को पत्र लिखकर हर ट्रेन के पांच डिब्बों में आइसोलेशन बेड तैयार करने को कहा था. वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय से शुक्रवार को रांची रेल डिवीजन को एक और पत्र मिला है. इसमें कुल 60 डिब्बों में आइसोलेशन बेड तैयार करने को कहा गया है. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इन 60 डिब्बों में 540 बेड तैयार किये जायेंगे. एक बोगी में नौ बेड मरीजों के लिए होगा और डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के लिए अलग व्यवस्था होगी.

अधिकारी ने बताया कि दो-तीन दिन बाद फेज वाइज आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार होने लगेगा. यह काम 10 दिन में पूरा हो जायेगा. हटिया, रांची और मुरी में रखे जायेंगेआइशोलेशन वार्ड के रूप में तब्दील इन बोगियों को हटिया, रांची और मुरी में रखा जायेगा. इसके अलावा राज्य सरकार से जो निर्देश मिलेगा, रेलवे वहां इन बोगियों को पहुंचायेगा. ट्रेनों के डिब्बों में आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम हटिया यार्ड में किया जा रहा है. मालूम हो कि बोर्ड ने आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए 15 वर्ष पुराने स्लीपर कोच का इस्तेमाल करने को कहा है. इनमें इंडियन शौचालय होंगे. वहां मग, बाल्टी व साबुन की व्यवस्था करने के साथ वाशबेसिन लगाने को कहा गया है. इसके अलावा कोच के दोनों मिडिल बर्थ को हटाने, खिड़की में मच्छरदानी नेट लगाने, तीन कूड़ेदान रखने और बांस से बनी चटाई रखने को कहा है. साथ ही दो ऑक्सीजन सिलेंडर रखने को कहा गया है.कोटरेलवे बोर्ड से ट्रेन के कोचों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने का निर्देश आया है. इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है. जल्द ही सभी आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो जायेंगे.

नीरज कुमार, सीपीआरओ, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >