पिपरवार. कोयला व्यवसायी आशिक अली अपहरण मामले में पिपरवार पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में न्यूमंगरदाहा निवासी आफताब अंसारी, एजाजुल हक, शोएब अख्तर और मैक्लुस्कीगंज के मायापुर निवासी जावेद अंसारी का नाम शामिल है. पुलिस को आफताब अंसारी के पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुआ है. थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि अपहरण कांड का मुख्य साजिशकर्ता आफताब अंसारी था. उसका जिले में आपराधिक इतिहास रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि आशिक अली डकैती व गोलीबारी के एक मामले में गवाह था. इसलिए उसका अपहरण किया गया था. आशिक का अपहरण कर अपराधियों ने उसे जोबिया स्थित दामोदर नदी के जंगल में रखा था. पुलिस के दबाव के बाद आशिक अली को मुक्त करना पड़ा. ज्ञात हो कि 20 फरवरी की रात अपराधियों ने आशिक अली को उसके न्यूमंगरदाहा घर से अपहरण कर लिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
