Weather Alert: मौसम विभाग ने झारखंड के इन जिलों में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. 29 जुलाई को 6 जिलों में, 30 जुलाई को 12 जिलों में और 31 जुलाई को 10 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें आपके जिले में कब होगी वर्षा.

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए 29 जुलाई से 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार (27 जुलाई) को स्पेशल बुलेटिन जारी करके कहा कि सूबे के कई जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश होगी. बुलेटिन के मुताबिक, 29 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

30 जुलाई को पश्चिमी हिस्से में होगी बारिश

मौसम केंद्र के अलर्ट के मुताबिक, 30 जुलाई को झारखंड के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. इसके अगले दिन यानी 31 जुलाई को दक्षिणी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान लोगों के बेहद सतर्क और सावधान रहने की सलाह भी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है.

फसलों और फलों को हो सकता है बारिश से नुकसान

कहा गया है कि बारिश की वजह से कृषि और बागवानी फसल को नुकसान हो सकता है. निचले इलाकों में जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी होगी. इसलिए जल निकासी की उचित व्यवस्था करें. पके हुए फल एवं सब्जियों की तुड़ाई करके उन्हें सुरक्षित जगहों पर रखें. जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के इन हिस्सों में दो दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

29 जुलाई को इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र की चेतावनी के मुताबिक, शनिवार (29 जुलाई) को झारखंड के 6 जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, 30 जुलाई को एक दर्जन जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कई हिस्से में भारी बारिश हो सकती है.

रांची समेत इन 10 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

सोमवार (31 जुलाई) को लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है. मौसम विभाग की ओर से 29, 30 और 31 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ इससे होने वाले असर और असर को कम करने के तरीके भी मौसम विभाग की ओर से बताये गये हैं.

चाईबासा में हुई सबसे अधिक वर्षा

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. मानसून की गतिविधि थोड़ी कमजोर रही. इस दौरान सबसे ज्यादा वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हुई. यहां 36.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.6 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 23 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, जानें श्रावण की सोमवारी पर कैसा रहेगा बाबा नगरी देवघर का मौसम

रांची को 31 जुलाई तक भिंगोती रहेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची में भी 31 जुलाई तक बारिश होती रहेगी. आसमान में हर दिन बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होती रहेगी. 28 और 29 जुलाई को दो या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है, जबकि 30 और 31 जुलाई को भी मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है. उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड पर स्थिर रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

झारखंड में 48 फीसदी कम हुई है वर्षा

बता दें कि झारखंड में 48 फीसदी कम बारिश हुई है. एक जून से 27 जुलाई के बीच झारखंड में 467.4 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है, लेकिन इस वर्ष अब तक 242.6 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है. यह सामान्य से 48 फीसदी कम है. संताल परगना के साहिबगंज जिला को छोड़ दें, तो बाकी सभी 23 जिलों में सामान्य से बहुत कम वर्षा हुई है. चतरा में तो 78 फीसदी कम वर्षा हुई है. जामताड़ा में 69 फीसदी, धनबाद में 68 फीसदी कम वर्षा हुई है.

रांची का उच्चतम तापमान फिर 31 डिग्री के करीब

रांची में आज उच्चतम तापमान में 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि के बाद यह बढ़कर 30.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह अभी भी 23 डिग्री पर यथावत है. न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने झारखंड में वर्षा और वज्रपात का जारी किया येलो अलर्ट

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम घटा

जमशेदपुर के तापमान की बात करें, तो यहां पिछले 24 घंटे के दौरान उच्चतम तापमान में 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. आज यहां का उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद यह 25.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है.

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम बढ़ा

डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में आज गिरावट दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है. यहां का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढकर 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >