इमा कप कराटे चैंपियनशिप कल से

दो दिवसीय चैंपियनशिप में रांची के विभिन्न स्कूलों व क्लबों के कराटेकार भाग लेंगे.

रांची. शिकोकाई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के संयुक्त तत्वावधान में 20 व 21 अप्रैल को 11वीं इमा कप कराटे चैंपियनशिप होगी. चैंपियनशिप की मेजबानी बहू बाजार स्थित बिशप स्कूल को सौंपी गयी है. दो दिवसीय चैंपियनशिप में रांची के विभिन्न स्कूलों व क्लबों के कराटेकार भाग लेंगे.इसके लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. चयन शिविर के आखिरी दिन बरियातू क्लब के 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 54 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे. चैंपियनशिप में 5 साल से 45 साल तक के कराटेकार अलग-अलग आयु व वजन वर्ग में भाग लेंगे. चैंपियनशिप का उद्घाटन शनिवार को सुबह 11:30 बजे मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव व विशिष्ट अतिथि बिशप स्कूल के प्रिंसिपल आइए जैकब करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >