रांची. शहर में अवैध निर्माण करनेवाले निगम के नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं. ऐसे ही शहर के 10 अतिक्रमणकारियों को उप नगर आयुक्त कोर्ट ने अंतिम चेतावनी दी है. इसमें कहा गया है कि आप पर अनाधिकृत निर्माण का केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई भी चल रही है. लेकिन आप एक बार भी कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. 20 सितंबर तक उप नगर आयुक्त कोर्ट में उपस्थित हों, अन्यथा यह मान लिया जायेगा कि आपको केस के संबंध में कुछ नहीं कहना है. निगम एकतरफा आदेश पारित करने को बाध्य होगा.
इनलोगों पर चल रहा है केस:
अरुण कुमार सिन्हा, संजय जैन, विनय प्रकाश सिंह, देवराम चौहान, मदन सिंह, विष्णु गुप्ता, राजू साहू, द्वारिका प्रसाद वर्मा, अजय सिंह व सच्चिदानंद प्रसाद.
