इफ्तार पार्टी हुई, उपायुक्त ने कहा, जांच होगी

रातू में प्रखंड सद्भावना कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.

रातू : रातू में प्रखंड सद्भावना कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसमें रोजेदारों ने कोरोना वायरस से निजात की दुआ की. मौके पर जिप सदस्य अलोक उरांव, उप प्रमुख महमूद अंसारी, नुरुल होदा, राजेश सिंह, संजीव तिवारी, उमेश कुमार, मियांजान अंसारी, तैयब अंसारी, सामी अंसारी, सुहैल अंसारी, रजब अली, बेलाल अंसारी, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. इधर, इफ्तार पार्टी के आयोजन की सूचना मिलने पर उपायुक्त ने कहा कि लॉकडाउन में इफ्तार पार्टी कैसे हुई, इसकी जांच होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >