हादसे में पति, पत्नी व बच्चा घायल

रांची-रामगढ़ उच्च पथ में शंकर चौक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे असंतुलित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

ओरमांझी. रांची-रामगढ़ उच्च पथ में शंकर चौक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे असंतुलित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे बाइक सवार बड़काकाना, रामगढ़ जिला निवासी गौतम कुमार (38), दिव्या कुमारी (30) व अयांश कुमार (06) गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां गौतम कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम कुमार, पत्नी दिव्या कुमारी व बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे थे. सरस्वती शिशु मंदिर के समीप गौतम का हेलमेट खुल गया. हेलमेट संभालने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे नों घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >