हॉकी रांची लीग : झारखंड इलेवन व बापू क्लब जीते

बापू क्लब ने प्रभात तारा स्कूल को 21-1 गोल के बड़े अंतर से पराजित किया.

रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से ओर हॉकी रांची द्वारा मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही प्रथम हॉकी लीग में पुरुष वर्ग के दो मैच खेले गये. पहले मैच में बापू क्लब ने हुलहुंडू ब्रदर्स को 5-0 से हराया. वहीं दूसरे मैच में बापू क्लब ने प्रभात तारा स्कूल को 21-1 गोल के बड़े अंतर से पराजित किया. बुधवार को भी पुरुष वर्ग के दो मैच खेले जायेंगे. इसमें दो बजे से पहला मैच रेलवे और एजी झारखंड के बीच और दूसरा मैच चार बजे से फगुआ इलेवन और इंडोर हॉकी के बीच खेला जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के जयंत केरकेट्टा, माइकल लाल, असरिता लकड़ा, पुष्पा प्रधान, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >