रथ पंचमी आज, मां लक्ष्मी पहुंचेंगी मौसीबाड़ी, परंपरा के तहत तोड़ेंगी रथ का पहिया

रथ यात्रा के दौरान मनायी जाने वाली हेरा पंचमी आज श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी. इस दिन मां लक्ष्मी मौसीबाड़ी जाकर भगवान जगन्नाथ के रथ का पहिया तोड़ती हैं. जानें इस अनोखी परंपरा के पीछे की मान्यता.

Hera Panchami : रथयात्रा महोत्सव के दौरान मनायी जाने वाली रथ पंचमी (हेरा पंचमी) रविवार को श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनायी जायेगी. सुबह नौ बजे मां लक्ष्मी की प्रतिमा श्री मंदिर (मुख्य मंदिर) से मौसीबाड़ी स्थित रथ के पास लायी जायेंगी. यहां परंपरा के अनुसार मां लक्ष्मी भगवान जगन्नाथ के रथ का एक पहिया प्रतीकात्मक रूप से तोड़ेंगी और फिर वापस श्री मंदिर लौट जायेंगी.

हेरा पंचमी की अनोखी परंपरा 

मान्यता है कि रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी चले जाते हैं, लेकिन मां लक्ष्मी को साथ नहीं ले जाते. इसी नाराजगी के प्रतीक के रूप में हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी रथ का पहिया तोड़ती हैं. इसके बाद लोहरा समाज के लोग परंपरा के अनुसार रथ के पहिये की मरम्मत करते हैं. इसी रथ से भगवान घुरती रथ यात्रा के दिन श्री मंदिर लौटते हैं. लौटने पर मां लक्ष्मी पहले मंदिर का द्वार नहीं खोलतीं. बाद में मान-मनौव्वल की रस्म के बाद भगवान को मंदिर में प्रवेश कराया जाता है. शनिवार को अवकाश होने के कारण मौसीबाड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. 

बारिश के बावजूद मेले में उमड़ी भीड़

बारिश के बावजूद शनिवार को रथ मेला पूरी रौनक पर रहा. बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का आनंद लिया और घरेलू सामान, शंख, साड़ियां, मछली पकड़ने के जाल, लोहे के औजार और तलवार जैसी वस्तुओं की खरीदारी की. लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और झूलों का भी भरपूर आनंद उठाया. 

ये भी पढ़ें- जामताड़ा के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, बिना इलाज के गर्भवती को बैरंग लौटाने का आरोप

ये भी पढ़ें-चतरा के हंटरगंज में दो लाख की सुपारी देकर दिव्या की कराई गई हत्या, मामले में एक गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >