गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर फोकस रहेगा झारखंड का बजट, सीएम हेमंत सोरेन ने बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट में जन-कल्याण और सर्वांगीण विकास पर जोर हो. उन्होंने कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है. इस दिशा में लगातार काम हो रहे हैं. झारखंड कई क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है.

झारखंड में बजट की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठककी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य के लोगों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर बजट तैयार करें. इसमें गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर विशेष फोकस रहन चाहिए. साथ ही उन्होंने आगामी बजट में राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन राशि, स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया. बैठक में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव भी उपस्थित थे. सोमवार (आठ जनवरी) को झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए बेहतर बजट तैयार करें.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला हो बजट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट में जन-कल्याण और सर्वांगीण विकास पर जोर हो. उन्होंने कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है. इस दिशा में लगातार काम हो रहे हैं. झारखंड कई क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है. गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर फोकस करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने में सरकार जुटी है. बजट में रोजगार तथा स्वरोजगार के प्रावधानों को बढ़ाने पर जोर दें. आनेवाले समय में इन्हें और मजबूत किए जाने के लक्ष्य के साथ कार्य योजनाएं राज्य सरकार बना रही है.

Also Read: झारखंड के कल्याण हॉस्टल में कुक और नाइट गार्ड की जल्द होगी बहाली, दुमका में CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा

गरीब का कल्याण सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में दूरदर्शिता के साथ प्रावधानों को भी समाहित करें. गरीब का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है. राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मिले, इस सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है. इसलिए बजट में राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ मनरेगा के लिए प्रावधान, रोजगार तथा स्वरोजगार बढ़ाने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, बच्चों के पोषण में सुधार सहित अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान करने की जरूरत है.

Also Read: तकनीकी शिक्षा के लिए झारखंड की गरीब छात्राओं को हर साल एक लाख रुपये की मदद, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

बैठक में ये लोग भी थे मौजूद

बैठक में झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, योजना एवं विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने लिया संज्ञान, गुमला के अनाथ भाई-बहन के घर पहुंचा प्रशासन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >