शिबू सोरेन से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- आपके सपनों को पूरा कर रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, यह सरकार सुनिश्चित करेगी. राज्य का मुखिया होने के नाते हम एक ओर राज्य को बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं, वहीं व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही खामियों को दूर करने का प्रयास भी लगातार जारी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी रांची स्थित आवास में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने उन्हें 14 सितंबर 2022 को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 1932 खतियान आधारित झारखंड का स्थानीय निवासी की परिभाषा एवं पहचान हेतु विधेयक, 2022 के गठन की स्वीकृति दिये जाने एवं अन्य बड़े निर्णयों के संबंध में अवगत कराया.

शिबू सोरेन ने हेमंत को दिया आशीर्वाद

सीएम ने श्री सोरेन से कहा कि हमारी सरकार आपके सपनों को पूरा कर रही है. आपके लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद जिस उद्देश्य से अलग झारखंड राज्य मिला है, अब उस राज्य को हमारी सरकार हर क्षेत्र में बेहतर दिशा देकर आगे बढ़ा रही है. मौके पर शिबू सोरेन ने मुख्यमंत्री को हरेक राज्यवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का आशीर्वाद दिया.

Also Read: झारखंड विधानसभा में फाइनल होगा स्थानीयता का प्रारूप, दूर होंगे सभी पेच, जानें किस जिले में कब हुआ सर्वे
नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, यह सरकार सुनिश्चित करेगी. राज्य का मुखिया होने के नाते हम एक ओर राज्य को बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं, वहीं व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही खामियों को दूर करने का प्रयास भी लगातार जारी है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक-2019 बैच (अनुसूचित क्षेत्र) द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही.

मैं भी परेशान रहा

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों से कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आप परेशान रहे. आपका मामला सर्वोच्च न्यायलय तक चला गया. आप लगातार संघर्ष करते रहे. आपकी परेशानियों को देखकर मैं भी लगातार परेशान रहा. ऐसे में आपकी समस्या का समाधान कैसे निकले, इसके लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रहा.

अब सरकार के पक्ष में आ रहे हैं फैसले

सीएम ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद से ही सरकार द्वारा बनायी गयी कई नीतियों का मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचता रहा. अदालतों में सरकार को इन नीतियों की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ा, इन मामलों में अदालतों के फैसले सरकार के पक्ष में नहीं आये. मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक उमाशंकर अकेला, वैद्यनाथ राम एवं रामचंद्र सिंह मौजूद थे. वहीं नवनियुक्त शिक्षकों ने सीएम को मिठाई खिलायी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न भी मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >