चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम, लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे

सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर झारखंड विधानसभा हेमंत सोरेन जैसे ही कार से निकले, मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. सभी हेमंत सोरेन जी, हेमंत सोरेन जी... चिल्ला रहे थे. फ्लोर टेस्ट में शामिल होने आए हैं हेमंत सोरेन.

रांची, राणा प्रताप : झारखंड विधानसभा में चंपाई सोरेन के शक्ति परीक्षण से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा पहुंचे हेमंत सोरेन को पत्रकारों ने घेर लिया.

सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर आए थे विधानसभा में

सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर विधानसभा में आए हेमंत सोरेन जैसे ही कार से निकले, मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. सभी अपने-अपने कैमरे लेकर तैयार हो गए. हर पत्रकार हेमंत सोरेन की तस्वीर और वीडियो अपने कैमरे में कैद करने में जुट गया. सभी हेमंत सोरेन जी, हेमंत सोरेन जी… चिल्ला रहे थे.

Also Read: JMM का शक्ति प्रदर्शन, CM हेमंत सोरेन बोले- आओ, मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ, ईडी से मांगा तीन सप्ताह का समय

झारखंड के पूर्व सीएम ने हाथ जोड़कर सबका किया अभिवादन

पत्रकार अपने-अपने कैमरे के साथ हेमंत सोरेन के आगे खड़े हो गए थे. हेमंत सोरेन ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया. वह कार से निकलने के बाद विधानसभा की ओर नहीं बढ़ पा रहे थे, क्योंकि पत्रकार वहां डटे हुए थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे उन्हें जाने का रास्ता दे, लेकिन कोई हट नहीं रहा था.

पत्रकारों को हाथ लगी निराशा

इसके बाद हेमंत सोरेन सीधे आगे की ओर बढ़ गए. इस बीच पत्रकार हेमंत सोरेन जी, हेमंत सोरेन जी चिल्लाने लगे. उन्हें उम्मीद थी कि वह रुकेंगे और पत्रकारों से कुछ बात करेंगे. उनके सवालों के जवाब देंगे, लेकिन पत्रकारों को यहां निराशा हाथ लगी. हेमंत सोरेन उनसे किसी प्रकार की बातचीत नहीं की और सीधे विधानसभा भवन में दाखिल हो गए.

Also Read: झारखंड: JMM स्थापना दिवस पर बोले CM चंपाई सोरेन, लोकप्रियता से घबराकर झूठे मुकदमे में हेमंत सोरेन को भेजा जेल

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को किया है गिरफ्तार

बता दें कि जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लाउंडरिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अभी वह ईडी की रिमांड में हैं. कोर्ट की अनुमति से चंपाई सोरेन सरकार के शक्ति परीक्षण में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे हैं. उनके विधानसभा पहुंचने पर हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >