सरकार देगी उच्च शिक्षा के लिये 15 लाख तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई

Hemant Soren Gift: राज्य सरकार स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मदद करने के लिये 4% की कम ब्याज दर पर 15 लाख रूपये तक का लोन देती है. यह राशि स्टूडेंट्स को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दी जायेगी.

Hemant Soren Gift: झारखंड सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिये कई योजनाएं चलाती हैं. इन्हीं योजनाओं में शामिल है गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (GSCC) योजना, जिसे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान के लिये शुरू किया है. इस योजना का उद्देश्य है कि कोई भी विद्यार्थी पैसों की तंगी के कारण अपनी पढ़ाई नहीं छोड़े. इसके तहत सरकार पात्र स्टूडेंट्स को 4% की कम ब्याज दर पर 15 लाख रूपये तक का लोन देती है. इसमें महिलाओं को अतिरिक्त लाभ दिया जाता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

कौन कर सकते हैं आवेदन

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने वाले स्टूडेंट्स झारखंड राज्य का स्थानीय निवासी होने चाहिए. साथ ही उनके पास झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान का 10वीं, 12वीं या डिप्लोमा का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है. इसके अलावा योजना के लिये अप्लाई करने वाले आवेदक का पहले किसी राज्य सहकारी बैंक, केंद्रीय सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक या किसी सार्वजनिक या निजी क्षेत्र के बैंक से शिक्षा ऋण नहीं लिया होना चाहिए. आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होना जरूरी है. साथ ही आवेदक की पारिवारिक आय सालाना 6 लाख रूपये से कम होनी चाहिए.

क्या मिलेगा योजना से लाभ

इस योजना के तहत आवेदकों को 4% की सब्सिडी वाली ब्याज दर पर ₹15,00,000/- तक का एजुकेशन लोन दिया जायेगा. इसे चुकाने के लिये उन्हें 15 साल तक का समय दिया जायेगा. साथ ही आवेदकों को ऋण प्रसंस्करण, स्वीकृति या संवितरण के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा. इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी आप झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://gscc.jharkhand.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं.

ये हैं आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के लिये अप्लाई करने के लिये आवेदकों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा. इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो, प्रवेश पत्र, राशन कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं.

ऐसे करें अप्लाई

  1. गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिये सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://gscc.jharkhand.gov.in/ पर जाएं.
  2. ऐसे स्टूडेंट्स जो पहले से पंजीकृत नहीं हैं, वो “पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें.
  3. इसके बाद आप वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म आवेदन भरें. फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
  4. फिर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र अपलोड करें.
  5. आवेदक फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद, फॉर्म को सबमिट करें.
  6. आखिर में फॉर्म की प्रति डाउनलोड करके अपने पास रख लें.

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में नकाबपोश अपराधियों ने की दुकानदार की हत्या, दुकान में घुसकर मारी गोली

हिज्ब उत-तहरीर के संदिग्धों ने पूछताछ में दी कई अहम जानकारी, एटीएस कर रहा सत्यापन

गिरिडीह में फेंकी मिली मरीजों को दी जाने वाली लाखों रूपये की दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

खूबसूरत टेराकोटा मंदिरों से सजा है झारखंड के इस गांव का इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >