हेमंत सोरेन ने दाखिल की जमानत याचिका

रांची के बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में आरोपी हेमंत सोरेन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची के पीएमएलए के विशेष कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है.

रांची के बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में आरोपी हेमंत सोरेन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची के पीएमएलए के विशेष कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. उनकी याचिका पर कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी. जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को इडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इस केस में कुछ दिनों पहले जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करनेवाले मोहम्मद सद्दाम को इडी ने गिरफ्तार किया था. हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में इडी प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है.

आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

:

जमीन से जुड़े मामले में आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने पीएमएलए के विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी. बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में इडी की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है. कहीं इडी गिरफ्तार न कर ले, इसलिए विनोद सिंह की ओर से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गयी है. इस मामले में हेमंत सोरेन व बड़गाई अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद फिलहाल न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >