हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में ईडी को जवाब दाखिल करने का अंतिम दिन, 12 फरवरी को होगी सुनवाई

ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम को 31 जनवरी की रात जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर की थी.

रांची : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देनेवाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने पांच फरवरी को सुनवाई की थी. मामले में अदालत ने ईडी को 9 फरवरी को जवाब दायर करने का निर्देश दिया था. जिसका आज अंतिम दिन है. गौरतलब है कि ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम को 31 जनवरी की रात जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था हाईकोर्ट जाने का निर्देश

याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पहले हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था. इसके बाद हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी. इसके बाद फरवरी को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए 9 फरवरी तक समय दिया था. मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के ED रिमांड को लेकर PMLA कोर्ट में क्या बोले महाधिवक्ता राजीव रंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >