हेमंत और कल्पना सोरेन ने जाना महुआ माजी का हाल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को एचबी रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

रांची (वरीय संवाददाता). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को एचबी रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली. मालूम हो कि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी एवं उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे. बुधवार के अहले सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में डॉ महुआ माजी एवं उनके परिजन घायल हो गये थे. जानकारी के अनुसार एनएच-75 पर बुधवार की अहले सुबह लगभग चार बजे महुआ माजी की कार (जेएच 01 एएम-1222) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इसमें सवार सांसद महुआ माजी, पुत्र सोमवित माजी, पुत्रवधु कृति श्रीवास्तव माजी व चालक भूपेंद्र बासकी घायल हो गये.

पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरायी थी कार

घटना के संबंध में स्थानीय निवासी सह लातेहार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि सांसद की कार अनियंत्रित होकर होटवाग गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे एक खड़े ट्रक से टकरा गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉ सुनील भगत ने सबका प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद सांसद महुआ माजी को बेहतर इलाज के रांची रेफर कर दिया गया.

सांसद का पुत्र चला रहा था कार

इस सड़क दुघर्टना में उनके हाथ और शरीर पर कई जगह चोट लगी हैं. जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. मां वैष्णवी पेट्रोल पंप के संचालक रघुवीर यादव ने बताया कि कार सांसद का पुत्र चला रहा था और शायद नींद आने की वजह से यह घटना हुई है. उन्होंने बताया कि सांसद के अलावा कार में सवार अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >