16 जनवरी को फिर एचईसी मुख्यालय का घेराव करेंगे अधिकारी, नहीं होगा काम

हमने सात दिन का अल्टीमेटम दिया था. समयसीमा खत्म हो चुकी है. एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 16 जनवरी को एचईसी के सभी अधिकारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे और उस दिन एचईसी मुख्यालय का घेराव करेंगे.

हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) में 16 जनवरी को कोई काम नहीं होगा. इस दिन एचईसी के सभी कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे और मुख्यालय का घेराव करेंगे. एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने यह जानकारी दी है. एसोसिएशन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो जनवरी को कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. इस संबंध में उच्च प्रबंधन को एक चिट्ठी भी लिखी गई. इस चिट्ठी में स्पष्ट किया गया था कि सात दिन के भीतर एचईसी के कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर करते हुए उसके निदान की पहल की जाए, लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नहीं मिला. एसोसिएशन ने कहा कि पत्र के जरिए प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ है.

सात दिन के अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म

एसोसिएशन ने कहा है कि प्रबंधन ने हमारी चिट्ठी पर क्या विचार किया है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. कहा कि हमने सात दिन का अल्टीमेटम दिया था. समयसीमा खत्म हो चुकी है. एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 16 जनवरी को रांची के धुर्वा स्थित एचईसी के सभी अधिकारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे और उस दिन एचईसी मुख्यालय का घेराव करेंगे. एसोसिएशन ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से एचईसी मुख्यालय का घेराव किया जाएगा.

लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई कंपनी

बता दें कि एचईसी इस साल भी अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर सका. फलस्वरूप उसे 350 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर नहीं मिल पाया. इसके घाटे में लगातार वृद्धि हो रही है. वित्तीय वर्ष 2023-24 के तीन क्वार्टर में करीब 250 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. थर्ड क्वार्टर के लिए प्रबंधन ने कंपनी के लिए 230 करोड़ के वर्क ऑर्डर का लक्ष्य तय किया था, लेकिन कंपनी इसे हासिल नहीं कर पाई. ज्ञात हो कि कंपनी के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को डेढ़ साल से भी अधिक समय से वेतन नहीं मिला है. कंपनी के तीनों कारखानों में उत्पादन ठप हो चुका है. यहां के कर्मचारी आते हैं और हाजिरी लगाकर चले जाते हैं.

Also Read: इसरो के हर स्वदेशी मिशन के लिए जरूरी है एचईसी, बना रहा है एक और लांच पैड व क्रेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >