एचइसी प्रबंधन से जल्द आदेश निकालने का आग्रह

एचइसी प्रबंधन से जल्द आदेश निकालने का आग्रह

रांची : जनता मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को कार्यकारी अध्यक्ष रमेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो वर्ष की जॉब ट्रेनिंग पूरी कर चुके नवनियुक्त तकनीकी कामगारों का ग्रेड संबंधी आदेश जल्द निकलवाने के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाया जायेगा.

बैठक में यूनियन के महामंत्री एसजे मुखर्जी ने कहा कि ग्रेड संबंधी आदेश में विलंब होने से नवनियुक्त तकनीकी कामगारों को नुकसान हो रहा है. इसलिए इस संबंध में प्रबंधन से एक बार फिर बात कर जल्द आदेश निकालने का आग्रह करेंगे. बैठक में यूनियन के सक्रिय सदस्यों के अलावा नवनियुक्त तकनीकी कामगार उपस्थित थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >