Ranchi news : कल कोल्हान में भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

गिरिडीह, जामताड़ा, गढ़वा में हुई भारी बारिश. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

रांची. झारखंड में पिछले 24 घंटे से मॉनसून सक्रिय है. संताल और पलामू प्रमंडल वाले इलाके में अच्छी बारिश हुई. संताल परगना से सटे कुछ जिलों में भी अच्छी बारिश हुई. वहीं, शुक्रवार को राजधानी में भी कई जगहों पर दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 25 अगस्त को कोल्हान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

नगरऊंटारी में 100 मिमी से अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे में गिरिडीह के राजधनवार, जामताड़ा और गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई. धनबाद जिले में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई. वहीं, जमशेदपुर में भी 50 मिमी के आसपास बारिश हुई. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. शनिवार को भी कोल्हान तथा पलामू प्रमंडल में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >