हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न, नंदन यादव फिर बने अध्यक्ष

हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक में नंदन यादव को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और इंद्रजीत सिंह को सचिव चुना गया है. समिति ने आगामी दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

रांचीः हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नंदन यादव को फिर से अध्यक्ष और इंद्रजीत सिंह को सचिव चुना. बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया. समिति ने पंडाल की थीम को आकर्षक, भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया.

ये भी पढ़ें- एक ही पहाड़ में 3 रेल सुरंगें, झारखंड का यह अनोखा नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा जोर

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया. इसके तहत सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात व्यवस्था समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई. समिति की ओर से सामाजिक सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को भी और मजबूत करने पर सहमति बनी. बैठक में हाल ही में आयोजित जन्माष्टमी पूजा और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफलता का भी उल्लेख किया गया. सफल आयोजनों से उत्साहित समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को भी बेहतर तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया.

सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का बनेगा प्रतीक

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदन यादव और सचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य इस वर्ष केवल भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करना नहीं है, बल्कि हटिया के लोगों को एकजुट करते हुए आयोजन को सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनाना है. मौके पर मौजूद समिति के सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का भरोसा जताया. सदस्यों ने उम्मीद जतायी कि इस वर्ष हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल रांची के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा और श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन यादगार बनेगा.

ये भी पढ़ें- Ranchi Polytechnic Hostel पर पास आउट छात्रों का कब्जा, नए छात्रों की एंट्री रोकी तो मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >