झारखंड में आईएएस अधिकारियों का तबादला, 17 जिलों को मिले नए उपायुक्त

Ranchi News: राज्य सरकार ने प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, जिलों में नए उपायुक्त बनाए गए. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

Ranchi News: राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने कई जिलों में नए उपायुक्तों का तबादला किया है. सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. 

नाम –कहां गए

राजीव रंजन – उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)

संदीप कुमार – उपायुक्त, लातेहार

अनन्य मित्तल – उपायुक्त, गढ़वा

दिलेश्वर महतो – उपायुक्त, गुमला

मेघा भारद्वाज – उपायुक्त, पाकुड़

लोकेश मिश्रा – उपायुक्त, गोड्डा

शशि प्रकाश सिंह – उपायुक्त, देवघर

उत्कर्ष गुप्ता – उपायुक्त, कोडरमा

हेमंत सती – उपायुक्त, हजारीबाग

मनीष कुमार – उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)

ऋतुराज – उपायुक्त, रामगढ़

रवि आनंद – उपायुक्त, चतरा

दीपक कुमार दुबे – उपायुक्त, साहिबगंज

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत – उपायुक्त, पलामू

सौरभ कुमार भुवनिया – उपायुक्त, खूंटी

संदीप कुमार मीणा – उपायुक्त, लोहरदगा

आलोक कुमार – उपायुक्त, जामताड़ा

यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >