ऑटो पलटने से हार्डवेयर दुकानदार की मौत
मांडर-बुढ़मू रोड में मसीहियों के कब्रिस्तान के निकट शनिवार की सुबह 6.30 बजे ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार मुस्लिम अंसारी (65) की मौत हो गयी
मांडर.
मांडर-बुढ़मू रोड में मसीहियों के कब्रिस्तान के निकट शनिवार की सुबह 6.30 बजे ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार मुस्लिम अंसारी (65) की मौत हो गयी. वह चटवल गांव के रहनेवाले थे. मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम अंसारी पिता स्व गफूर अंसारी स्थानीय साप्ताहिक हाट में दुकान लगाकर हार्डवेयर का सामान बेचा करते थे. वह शनिवार को अपने गांव से ऑटो में हार्डवेयर का सामान लेकर अपने पुत्र के साथ ब्राम्बे साप्ताहिक हाट में दुकान लगाने जा रहे थे. इसी क्रम में ईसाई कब्रिस्तान के निकट सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को धक्का मार दिया. जिससे ऑटो असंतुलित होकर पलट गयी और उसके नीचे दबकर मुस्लिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद ग्रामीणों ने ऑटो से निकालकर उन्हें मांडर रेफरल अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में ऑटो चला रहे उनके पुत्र को भी हल्की चोटें आयी है.