Hemant Soren Gift: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी! इतना बढ़ गया वेतन, एरियर भी मिलेगा

Hemant Soren Gift: झारखंड के पारा शिक्षकों को हेमंत सोरेन सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है. उनके वेतन में वृद्धि कर दी गई है. इन्हें एरियर भी मिलेगा.

Hemant Soren Gift|Jharkhand News|झारखंड के सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) के लिए हेमंत सोरेन सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है. उनके मानदेय में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गयी है. मानदेय में बढ़ोतरी का पत्र भी जारी कर दिया गया है.

झारखंड शिक्षा परियोजना ने जिलों को भेजा पत्र

झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि प्रति वर्ष मानदेय में तय राशि की बढ़ोतरी की जायेगी. राज्य के शहरी क्षेत्र के स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों को 2 वर्ष का और शेष शिक्षकों को 1 वर्ष का एरियर भी मिलेगा.

सहायक शिक्षकों के वेतन में प्रति वर्ष 4 फीसदी वृद्धि का है नियम

सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2022 के अनुसार, झारखंड के शिक्षकों के मानदेय में प्रति वर्ष 4 फीसदी बढ़ोतरी होनी है. नियमावली में मानदेय बढ़ोतरी की राशि तय करने को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी. इसकी वजह से शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से मार्गदर्शन मांगा था.

आकलन परीक्षा में सफल शिक्षकों के वेतन में 10 फीसदी की वृद्धि

वित्त विभाग से निर्देश मिलने के बाद अब मानदेय में बढ़ोतरी से संबंधित पत्र जारी कर दिया गया है. इतना ही नहीं, आकलन परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों के मानदेय में होने वाली 10 प्रतिशत की वृद्धि के संबंध भी में निर्देश दिए गए हैं. आकलन परीक्षा में सफल शिक्षकों के मानदेय में रिजल्ट प्रकाशन की तिथि से बढ़ोतरी की जायेगी.

Also Read

Ranchi news : अतिथि शिक्षकों ने सीएम से लगायी गुहार, कहा : हमारे साथ हो न्याय

झारखंड में पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ोतरी समेत इन फैसलों पर सरकार की हरी झंडी, लंबे समय से चल रहा आंदोलन समाप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >