ज्ञानोदय उच्च विद्यालय ने फुटबाल टूर्नामेंट जीता

खलारी के महावीर नगर में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में ज्ञानोदय उच्च विद्यालय ने शानदार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

खलारी. महावीर नगर में शनिवार को एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महावीरनगर एवं ज्ञानोदय उच्च विद्यालय, महावीरनगर के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबले में ज्ञानोदय उच्च विद्यालय की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय की टीम उपविजेता रही. ज्ञानोदय उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता झा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं. उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है, इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कोच राजकुमार एवं रेफरी जय कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मैच के बाद दोनों विद्यालयों के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए तथा विजेता ज्ञानोदय उच्च विद्यालय की टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महावीरनगर के प्रधानाचार्य रंथू साहू, स्थानीय अभिभावक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >