Ranchi News : गनीव तेरी सिफत सच्चे पातशाह अचरज तेरी कुदरत तेरे कदम सलाह...

गुरुनानक सेवक जत्था जूनियर के 12 वर्ष पूरे होने पर गुरुनानक सत्संग सभा में सोमवार की सुबह विशेष दीवान सजाया गया.

गुरुनानक सेवक जत्था जूनियर के 12 वर्ष पूर्ण, विशेष दीवान में गूंजे शबद कीर्तन

भाई जसपाल सिंह ने मधुर शबद गायन से मोहित की संगत, अरदास और लंगर के साथ समापन

रांची. गुरुनानक सेवक जत्था जूनियर के 12 वर्ष पूरे होने पर गुरुनानक सत्संग सभा में सोमवार की सुबह विशेष दीवान सजाया गया. दीवान की शुरुआत सुबह आठ बजे हुजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई. दिल्ली से आये भाई जसपाल सिंह ने सुबह नौ से 10:10 बजे तक गनीव तेरी सिफत सच्चे पातशाह अचरज तेरी कुदरत तेरे कदम सलाह… व सुण नाहि प्यारे इक विनती मेरी तु निज घर वसिअड़ा हऊ रुल भसमै फेरी…व रामदास सरोवर नाते, सब उतरे पाप कमाते…समेत अन्य शबद गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने आनंद साहिब के पाठ के साथ अपनी शबद का समापन किया. गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंद्र सिंह द्वारा अरदास व हुकुमनामा पढ़े जाने के साथ दीवान की समाप्ति दिन के 10:30 बजे हुई. कढ़ाह प्रसाद वितरित किया गया. इस अवसर पर गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा लंगर भी चलाया गया. मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया. दीवान में द्वारकादास मुंजाल, नरेश पपनेजा, हरगोविंद सिंह, सुंदर दास मिढ़ा, लेखराज अरोड़ा, केशव दास मक्कड़, मोहन काठपाल, मोहन लाल अरोड़ा, जीवन मिढ़ा, लक्ष्मण सरदाना, लक्ष्मण दास मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, सूरज झंडई, करण अरोड़ा, भरत गाबा, अशोक मुंजाल, जीतू अरोड़ा, नवीन मिढ़ा, पवनजीत सिंह खत्री, सुभाष मिढ़ा, कवलजीत मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, राकेश गिरधर, बसंत काठपाल, मनीष गिरधर, गुलशन मुंजाल, जसवंत चूचरा, अमन डावरा समेत अन्य उपस्थित थे. तीन से पांच नवंबर को मनाए जा रहे श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर 12 अक्तूबर को दिन के 10:30 बजे से गुरुद्वारा परिसर के बेसमेंट में आमसभा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >