Ranchi News : सरकार सभी पंचायत में लगायेगी एक-एक मोबाइल टावर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सभी पंचायत में राज्य सरकार एक-एक मोबाइल टावर लगायेगी. इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में टैब वितरण कार्यक्रम में कही.

रांची (प्रमुख संवाददाता). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य के सभी पंचायत में राज्य सरकार एक-एक मोबाइल टावर लगायेगी. इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी. जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन कार्य में कोई परेशानी नहीं हो आज बैकिंग से लेकर राशन वितरण तक का कार्य ऑनलाइन हो रहा है. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में टैब वितरण कार्यक्रम में कही. श्री सोरेन ने कहा कि स्कूलों को जो टैब दिया गया है इसके संचालन के लिए भी नेटवर्क का होना आवश्यक है. इस बात की शिकायत भी मिलती है कि नेटवर्क नहीं होने के कारण शिक्षक ऑनलाइन कार्य नहीं कर पाते हैं. इन समस्याओं को देखते हुए सरकार सभी पंचायत में एक मोबाइल टावर लगायेगी. राज्य के 28945 विद्यालय को सरकार द्वारा टैब दिया जा रहा है. इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों के 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण व स्कूलों के रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की योजना का भी शुभारंभ किया गया. इस मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अविनाश कुमार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद, प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशिरंजन समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

हर व्यक्ति को तकनीकी रूप से मजबूत करना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. डिजिटल एजुकेशन के इस दौर में सबको समय के अनुरूप अपने को अपडेट रखना होगा. सरकारी स्कूलों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के दिशा में टैब वितरण एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि आज के समय में अगर किसी व्यक्ति का घर में पर्स छूट जाये तो उतनी परेशानी नहीं होती जितना मोबाइल छूट जाने पर होता है. बिना मोबाइल कोई काम नहीं होता. आज के समय पर हर व्यक्ति को तकनीकी रूप से अपने को मजबूत करना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी बोर्ड के 10वीं व 12वीं क टॉपर विद्यार्थी को पुरस्कृत करती है. राज्य के मेधावी बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेज रही है.

स्कूलों में उपस्थिति का होगा ऑनलाइन निगरानी : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि टैब से स्कूलों में उपस्थिति की ऑनलाइन निगरानी में आसानी होगी. शिक्षक व विद्यार्थी दोनों की उपस्थिति की निगरानी हो सकेगी. स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन को बढ़वा मिलेगा. शिक्षकों के लिए 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों का चरणबद्ध तरीके रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू की गयी है. शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने टैब के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी होगी. शिक्षा सचिव ने कहा कि राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है. अगले पांच वर्ष में सात हजार स्कूलों का सर्टिफिकेशन किया जायेगा.

सीएम ने टैब ऑन कर देखा, ली जानकारी

रांची. शिक्षकों के टैब वितरण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभाग के अधिकारी से टैब दिखाने को कहा. इसके बाद श्री सोरेन ने टैब ऑन कर उसे संचालित कर देखा. विभाग के अधिकारी से टैब के बारे में जानकारी भी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >